साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाई राशि
बैंक खाता, पासबुक एवं एटीएम कार्ड खाताधारी के पास सुरक्षित रहने के बावजूद अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से साढ़े तेरह हजार रुपए की
अवैध निकासी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर आलम टोला वार्ड 23 निवासी व नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक शाहजहां शाद ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में उनके नाम से बचत खाता है। उन्होंने खाता संख्या का
जिक्र करते हुए कहा है कि पासबुक, एटीएम कार्ड आदि अपने पास सुरक्षित रखने के बावजूद गत 11 मार्च को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से बैंक खाते से कुल 13 हजार 500 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी कर ली गई है। आवेदन में उन्होंने रुपए निकासी की जानकारी मोबाइल के मैसेज से प्राप्त होने की बात कही है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।