पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विस चुनाव में परचम लहराने की रणनीति पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीएम परिसर में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा में जीत का दिया टिप्स

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को एमजीएम मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में चार जिले पूर्णिया, अररिया, कटिहार व किशनगंज के चुने हुए कुल 123 कार्यकर्ता ही मौजूद थे। हालांकि राष्ट्रीय महामंत्री श्री यादव मीडिया से रूबरू नहीं हुए। बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक से पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री यादव ने दीप प्रज्जवलित किया एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि की।

बैठक में चारों जिले के जिला प्रभारी, चारों जिले के जिला अध्यक्ष, चारों जिले के महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष शामिल थे। इसके अलावे किसी भी कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल होने की इजाजत नहीं थी। जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सीमांचल में भाजपा का परचम लहराने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करने का निर्देश दिया गया। केंद्र सरकार कि महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप कुमार जयसवाल, कटिहार जिला प्रभारी सह एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्णिया जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, अररिया जिला प्रभारी मनोज राय, किशनगंज जिला प्रभारी मनोज सिंह, पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी स्वीटी सिंह, जिलाध्यक्ष सुशांत दास, राजेश गुप्ता सहित चारों जिले के कार्यकर्ता मौजूद थे।

दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत करते महामंत्री व अन्य।

खबरें और भी हैं...