पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नि:शक्तता आयुक्त के निर्देश पर बनाया संगठन

खेल संघ के लिए चयनित पदाधिकारी।

अररिया | क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, चेस, वुशु, शतरंज जैसे खेल में भी अब जिले के दिव्यांग खिलाड़ी हुनर दिखा सकेंगे। जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए यहां के खेलप्रेमियों ने एक खेल संगठन का गठन किया है।

शुक्रवार को शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों की एक आवश्यक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला क्रीड़ा संघ के सचिव मासूम रजा ने की। पिछले दिनों दौरे पर अररिया आए राज्य नि:शक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार ने इस तरह के खेल संगठन बनाने का निर्देश दिया था। इसी आलोक में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला दिव्यांग खेल संघ का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से डॉ सबा तरन्नुम को अध्यक्ष और नगर पार्षद सुमित कुमार सुमन को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि खेल प्रेमी वकार अहमद को सचिव और कैफ रजा को सह सचिव चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नौशाद आलम, नीरज कुमार, प्रभात चंद्र सिंह शामिल किए गए हैं। बैठक में डीएफए अध्यक्ष एमएएम मुजीब, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, क्रिकेट के स्टेट पैनल अंपायर चांद आजमी, तनवीर आलम, राष्ट्रीय धावक रुहूल अमीन, चंगेज अंसारी, अनामीशंकर, आफताब आलम, फरहान अहमद आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...