- Hindi News
- National
- Araria News Dm Expressed Resentment After Seeing Unsatisfactory Progress Of Ayushman Plan
आयुष्मान योजना की असंतोषजनक प्रगति देख डीएम ने जताई नाराजगी
आयुष्मान भारत याेजना की समीक्षा बैठक गुरूवार को डीआरडीए सभा भवन में डीएम प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आयुष्मान भारत याेजना की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसको लेकर डीएम ने सिविल सर्जन सहित विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार लाभुकों को हर हाल में योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान डीपीएम ने बताया कि सर्वे के अनुसार 18 लाख गोल्डन कार्ड जिले में बनाने का लक्ष्य है। डीएम ने कहा कि इस लक्ष्य को धरातल पर भी उतराना होगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ देना है।
डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि शत प्रतिशत निष्पादन के लिए हरेक प्रखंड में बीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया जाय। जिसमें सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम और संबंधित जन प्रतिनिधि को बुलाया जाए। इस बैठक में कार्य योजना तैयार किया जाए। उन्होंने वैसे गांव कैंप लगाने का निर्देश दिया, जहां 10 लोग गोल्डन कार्डधारी हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि अगली बैठक तक अगर कार्य में प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है। बैठक में सीएस डॉ. एमएमपी िसंह, प्रभारी डीडीसी अनिल कुमार झा, डीपीएम रेहान अशरफ, आईसीडीएस डीपीओ सीमा रहमान, सभी बीडीओ, सभी एमओआईसी आदि मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते डीएम।