- Hindi News
- National
- Forbesganj News Dm Inspects Isolation Ward Of Sub Divisional Hospital Says Provide Better Facilities
डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, बोले- बेहतर सुविधा मुहैया कराएं
कोरोना वायरस को लेकर पूरे जिले में सतर्कता बरतने एवं तैयारी को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों को बेहतर सुविधा के बाबत आवश्यक निर्देश दिया गया है। यह बातें गुरुवार की शाम डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में एक भी कोरोना वायरस से संबंधित मरीज सामने नहीं आया है। वायरस से बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार के साथ ही फारबिसगंज अनुमंडल के जोगबनी, बथनाहा एवं चाणक्यनगर में स्क्रीनिंग कैंप के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीएम ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आने वाले लोगों का पंजी मेंटेनेंस के साथ ही लगातार स्क्रीनिंग किये जाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने जोगबनी में स्क्रीनिंग कैंप का निरीक्षण किया। बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को एसओपी के अनुसार ट्रैक किए जाने तथा विभाग को भी ससमय सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एम ने अनुमंडलीय अस्पताल की साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल परिसर सहित सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना वायरस से संबंधित होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मदन मोहन, डॉ. राजीव बसाक, एसीएमओ डॉ. एमपी. गुप्ता, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक डॉ. नाजिस नियाज आदि मौजूद थे।
जोगबनी सीमा पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम से मिले डीएम, दिए जरूरी निर्देश
जोगबनी | इंडो-नेपाल सीमा पर जोगबनी में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गुरुवार को अररिया जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने जोगबनी पहुंचकर सीमा पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस संबंधी अलर्ट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। जो नियमित रूप से यहां जांच अभियान चलाएंगे। सीमा पर तैनात टीम की मोनेटरिंग एसीएमओ एवं नपं के ईओ करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की बात नहीं है। लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। डीएम ने सीमा पर लगाए गए चारों स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ मदन मोहन प्रसाद सिंह, एसीएमओ एमपी गुप्ता, फारबिसगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ राजीव बसाक, डाॅ रूपेश कुमार, डाॅ गजेंद्र सिंह, सीओ संजीव कुमार, ईओ चंद्रराज प्रकाश, थानाध्यक्ष आफताब अहमद, राघव मिश्रा, कर्मचारी शोभनारायण चौबे, एएनएम अनिता कुमारी, रंभा कुमारी आदि मौजूद थे।
सीमा पर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी को दिशा निर्देश देते डीएम।
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम व अन्य पदाधिकारी।