पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Do Not Be Afraid Of Corona Need To Be Careful Eat Home Food And Drink Water

कोरोना से डरने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत, घर का खाना खाएं व पानी पिएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फारबिसगंज प्रखंड के रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के तारटोला महादलित बस्ती में शनिवार को कोरोना वायरस को लेकर प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों काे जागरूक किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने समारोह कर लोगों को कोरोना वायरस से बचने उपाय बताए। समारोह का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह एवं उप सरपंच परमानंद मंडल ने किया। ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लोग डरे हैं। इससे डरने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने की जरूरत है। घर का ताजा भोजन खाएं। ठंडे मौसम में पानी गर्म कर पीएं। बाहर कुछ भी खाने से पहले सफाई पर ध्यान दें। साफ कपड़े पहनें। तबीयत में कुछ बदलाव महसूस होने पर डाॅक्टर से जांच अवश्य कराएं। मौके पर एएनएम प्रिया भानू, सेविका प्रेमलता सिंह, शर्मिला कुमारी, शांति देवी, वीणा देवी, मंजुला देवी, पुलन ऋषिदेव, गुलाबचंद ऋषिदेव, बिजल ऋषिदेव आदि मौजूद रहे।

रेणुग्राम में निकाले गए जागरूकता अभियान में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...