पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Doubt On Election Of 10 Packs Not More Than 150 Incumbents Of 14 Will Be Able To Contest Elections

10 पैक्स के निर्वाचन पर संशय, 14 के 150 से अधिक पदधारी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोकीहाट के 5 पैक्स ने विलंब से जमा कराया निर्वाचन शुल्क, सहकारिता विभाग ने प्राधिकार को भेजा प्रस्ताव

पैक्स चुनाव की तिथि जारी होने के बाद भी जिले के 10 पैक्स में निर्वाचन पर संशय बरकरार है। जिले के 14 पैक्स के 150 से अधिक वर्तमान पदधारी यह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। विभाग से निर्देश मिलने के बाद सहकारिता विभाग ने इसकी सूची जारी की। इन 14 में से 9 पैक्स ने निर्वाचन शुल्क जमा नहीं किया है। वही पांच ने विलंब से शुल्क जमा कराया है। हालांकि विभाग ने पूरे मामले से निर्वाचन प्राधिकार को अवगत करा दिया है। निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव रंजना कुमारी ने निबंधक, सहयोग समितियां, सभी प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी को इस आशय का पत्र लिखकर अनुशंसा की है। जिले में 14 ऐसे पैक्स हैं, जिन्होंने अब तक निर्वाचन शुल्क जमा नहीं किया है। पत्र में कहा गया है कि जिन सहकारी समितियों का चुनाव संबंधित समिति की अनिच्छा व अभिरूचि नहीं लेने कारण चुनाव संपन्न नहीं होता है और समिति अवक्रमित हो जाती है, वैसे समितियों के संदर्भ में सहकारिता विभाग के संबंधित पदाधिकारी से प्राधिकार यह अनुशंसा करता है कि कार्यरत निदेशक मंडल/प्रबंधकारिणी समिति के सभी सदस्य को बिहार सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 41 (ii)(iii)(iv) के आलोक में पांच वर्ष से अनधिक कालावधि तक के लिए सहकारी समिति के बोर्ड में निर्वाचन के लिए निर्हित कर दिए जाएंगे।

नामांकन शुल्क जमा नहीं होने के कारण दिसंबर में नहीं हुआ चुनाव

दिसंबर 2019 में जिले के 120 पैक्स के चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। लेकिन चार पैक्स ने निर्वाचन प्राधिकार में निर्वाचन शुल्क जमा नहीं कराया। जिसके कारण यहां चुनाव नहीं हो पाया। इसमें फारबिसगंज के बोकरा, भरगामा के कुशमौल, कुर्साकांटा के डुमरिया व पलासी के सुखसैना पैक्स शामिल हैं। इन पैक्स का चुनाव प्रशासक द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर कराया जा रहा है। डीसीओ कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार इन पैक्स के निर्वाचन शुल्क नामांकन से प्राप्त राशि से भुगतान किया जाएगा।

इस प्रकार है निर्वाचन का कार्यक्रम

सूचना का प्रकाशन : 20.03.2020

नामांकन तिथि : 04 अप्रैल से 05 अप्रैल के 3.00 बजे तक

संवीक्षा : 07 अप्रैल से 08 अप्रैल के 3.00 बजे तक

नाम वापसी व प्रतीक आवंटन : 10 अप्रैल 2020 के 3.00 बजे तक

मतदान: 17अप्रैल पूर्वाह्न 7.00 से 3.00बजे अपराह्न

मतगणना: 17 अप्रैल काे मतदान के तुरंत बाद

विभाग ने प्राधिकार को भेजा प्रस्ताव

जिले के 45 पैक्स में आगामी अप्रैल माह में प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन प्राधिकार अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी है। लेकिन अब तक इन 45 में से 5 पैक्स ने निर्वाचन शुल्क जमा नहीं किया है। जबकि पांच पैक्स ने समय सीमा समाप्त होने के बाद काफी विलंब से शुल्क जमा किया है। इसलिए इन 10 पैक्स के चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। बीसीओ शशि नंदन सहाय ने बताया कि जिन पांच पैक्स ने विलंब से निर्वाचन शुल्क जमा किया है, वहां चुनाव कराने के लिए प्रस्ताव निर्वाचन प्राधिकार को भेजा गया है। बीसीओ ने बताया कि जिन पैक्स ने निर्वाचन शुल्क जमा नहीं कराया है, वहां के प्रबंधकारिणी के कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। निर्वाचन शुल्क जमा नहीं करने वाले पैक्स में अररिया के कमलदाहा व चंद्रदेई, सिकटी के आमगाछी व कौआकोह और पलासी के डेहटी दक्षिण शामिल हैं। जबकि विलंब से निर्वाचन शुल्क जमा करने वाले जोकीहाट के दभड़ा, हरदार, प्रसादपुर, काकन व गैरकी मसुरिया पैक्स शामिल हैं। विलंब से शुल्क जमा करने वाले पैक्स का प्रस्ताव निर्वाचन प्राधिकार को भेज दिया गया है।

जिला सहकारिता भवन, अररिया।
खबरें और भी हैं...