विदेशी शराब के साथ शराबी गिरफ्तार, कार जब्त
फारबिसगंज पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सुभाष चौक के समीप शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से 750 एमएल के तीन बोतल आरएस नामक विदेशी शराब के अलावा एक कार को भी जब्त कर लिया है।
जब्त कार का नंबर बीआर 11 ए एफ/2013 बताया गया है। गिरफ्तार युवक बुन्नू कुमार पूर्णिया जिला अंतर्गत चंपानगर वार्ड 22 निवासी अशोक मंडल का पुत्र बताया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार युवक शादी समारोह में आया हुआ था। गिरफ्तारी के दौरान दारोगा रतन दास एवं पुलिस बल मौजूद थे। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि नशे में धुत युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। युवक के पास से विदेशी शराब की तीन बोतल बरामद हुई है। उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है।