पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी पर हमला मामले की डीएसपी ने की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज में हर घर नल जल योजना का काम करा कंस्ट्रक्शन कर्मियों पर हुए हमला मामले में फारबिसगंज के डीएसपी मनोज कुमार ने जोगबनी थाना पहुंचकर छानबीन की।

इस क्रम में गिरफ्तार एक हमलावर सोनू ठाकुर से गहन पूछताछ की गई। इसके बाद जोगबनी पुलिस को अन्य हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद डीएसपी ने जोगबनी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय व पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज से भी बातचीत कर अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग की अपील की।

मौके पर डीएसपी ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार
किया जाएगा। मालूम हो कि हमले में घायल कंस्ट्रक्शन कर्मी मो. बुल्ला खतरे से बाहर है। जबकि दूसरे घायल मो. रजी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...