गरीब बच्चों तक पहुंचाएं शिक्षा : संत महेंद्र सिंह
दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते वरीय अधिवक्ता।
अररिया | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 8 ओमनगर में सुमन शिक्षा निकेतन स्कूल का उद्घाटन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि संत महेंद्र सिंह, कारे लाल मंडल, वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद, कवि नागेंद्र जी व विकास प्रकाश ने किया। उद्घाटन सत्र के बाद सुमन शिक्षा निकेतन के निदेशक विकास प्रकाश ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और स्कूल के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल रचना कुमारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखी जाएगी। बच्चों को शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृति की भी शिक्षा दी जाएगी, ताकि हमारी संस्कृति बरकरार रऐ। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक के पिता विनोद प्रसाद ने कहा कि हर गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाएंगे। इस मौके पर विपुल कुमार कर्ण, मनीष कुमार, अनुराग श्री, उद्यानंद यादव, वार्ड पार्षद तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।