पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Effigy Of Cm And Education Minister Burnt Holi Not Celebrated

सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, नहीं मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड संसाधन केंद्र फारबिसगंज के प्रांगण में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले सोमवार को नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का पुतला दहन किया।

इस दौरान नियोजित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। बता दें कि सामान काम के बदले सामान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। बिहार सरकार भी नियोजित शिक्षकों के हड़ताल और मांग को लेकर अपना रुख साफ कर चुकी है। लेकिन नियोजित शिक्षकों अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

मौके पर जिला से संघर्ष समिति के सदस्य रजनीश भारती व नवीन ठाकुर ने कहा कि बिहार के शिक्षक हड़ताल पर हैं और बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अब तक सरकार का रवैया उदासीन है। सरकार शिक्षकों से अविलंब वार्ता कर शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले विधानसभा के चुनाव में सरकार के खिलाफ रहेंगे। वही नैतिक समर्थन दे रहे राकपा के प्रांतीय महासचिव सह विधान परिषद प्रत्याशी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मनोज जायसवाल ने भी शिक्षकों की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार से अविलंब उसे पूरा करने की अपील की। प्रखंड अध्यक्ष मंडल के निर्भय केसरी व प्रदीप शर्मा ने कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण ही शिक्षक इस बार सपरिवार होली नहीं मना रहे हैं। मौके पर सचिव मंडली से रुस्तम अली आजाद, माे. रेहान आलम, रंजेश सिंह, शंभूनाथ निराला, शैलेश आनंद, चंदन मिश्रा, संजीव कुमार, कालीचरण वियोगी, आशिष कुमार रजक, सत्येंद्र कुमार, आशिष कुमार, शंकर झा, फारुख आजम, संजय रॉय, अभिनंदन भारती, दिवाकर चौरसिया, राजीव चौधरी, अहमद अंसारी, उमेश यादव, लक्ष्मी पासवान, श्यामानंद पासवान आदि मौजूद थे।

फारबिसगंज में पुतला दहन करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...