पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Farmers Who Gave Land In Diversion Will Get 10 Rate Increase

डायवर्सन में जमीन देने वाले किसानों को 10 फीसदी रेट बढ़ाकर मिलेगा मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने 40 फीसदी रेट बढ़ाने की रखी थी मांग

वर्ष 2017 के बाढ़ में एनएच-327ई पर भंगिया पुल ध्वस्त होने के बाद डायवर्सन बनाने के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को अधिक रेट पर भुगतान करने के लिए प्रशासन व एनएचएआई तैयार हो गया है। हालांकि किसानों को इस बार 10 फीसदी रेट बढ़ाकर ही मुआवजा राशि का भुगतान होगा। किसानों ने 2 मार्च को डीएम से मिल कर 40 फीसदी रेट बढ़ाकर भुगतान करने की गुहार लगाई थी। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने इस मामले में सदर एसडीओ रोजी कुमारी को निर्देश दिया था। बताया जाता है कि एसडीओ ने स्थल पर जाकर एनएच के अधिकारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों के साथ वार्ता की। एसडीओ रोजी कुमारी ने बताया कि सर्वसम्मति से फैसला हुआ है कि 10 फीसदी राशि बढ़ाकर मुआवजा भुगतान होगा। वही किसानों की अगुवाई कर रहे पूर्व मुखिया शाद अहमद बबलू ने बताया कि पहले 37 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ की दर पर एग्रीमेंट हुआ था। इस बार 10 फीसदी राशि बढ़ाकर भुगतान करने की सहमति प्रदान की गई है। अररिया बस्ती पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 भंगिया गांव के 17 किसानों से डायवर्सन निर्माण के लिए पहले 2 साल के लिए एग्रीमेंट किया गया था। एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद 10 फीसदी राशि बढ़ाने के बाद एक बार फिर 2 साल का एग्रीमेंट हुआ है। गुरुवार को एसडीओ रोजी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में किसानों के साथ बैठक कर इस मामले का हल निकाला। वर्ष 2017 के बाढ़ में एनएच 327ई में भंगिया पुल ध्वस्त हुआ था। आवागमन चालू करने के लिए डायवर्सन बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ और 24 अक्टूबर 2017 को 37500 रुपए प्रति एकड़ की दर से विभाग ने किसानों से करार किया था।

खबरें और भी हैं...