बिजली चोरी करने के आरोप में दो पर प्राथमिकी, 51 हजार रुपए का जुर्माना भी
बिजली विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाकर गैयारी में दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली चोरी का मामला उजागर होने पर दोनों के विरुद्ध कनीय अभियंता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली मिस्त्री की सूचना पर छापेमारी की गई। इस क्रम में वार्ड नंबर 6 में मनोवर अली के घर में 200 वाट बिजली चोरी कर उपयोग करते मिला। इनके विरुद्ध विभाग ने 22431 रुपए का जुर्माना लगाया है। जबकि वार्ड संख्या 14 में हारुण के घर में 250 वाट बिजली की चोरी मिली। इसके विरुद्ध 28500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।