- Hindi News
- National
- Araria News Four Businessmen Arrested With 337 Liters Of Foreign Liquor Bolero Also Seized
337 लीटर विदेशी शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त
अररिया आरएस ओपी पुलिस ने सोमवार की सुबह ओपी क्षेत्र के हड़िया बड़ा टोल प्लाजा के समीप एएसआई मंजूर आलम व टाइगर मोबाइल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब लोडेड बोलेरो वाहन को जब्त किया है। इस दौरान शराब के चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरएस ओपी प्रभारी बबन चौधरी ने बताया कि बोलेराे वाहन में 373 लीटर विदेशी शराब पाया गया है। जिसमें बीयर, आरएस, ब्लंडर ब्रांड के पाए गए हैं, जो बंगाल से मोतिहारी ले जा रहा था। गिरफ्तार धंधेबाजों में गोपालपुर बंगाल के अब्दुलहक, नया टोला जहानपुर बायसी पूर्णिया के मो. अनवार, पप्पू कुमार राय व दीपक साह, जो वार्ड एक थाना चकिया मोतिहारी का रहने बाला बताया गया है। जरूरी कार्रवाई के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
10 लीटर देशी शराब जब्त, महिला सहित चार गिरफ्तार : रेणुग्राम सिमराहा थाना पुलिस ने मंगलवार को पुलिस 10 लीटर देशी शराब और नशीली दवा बरामद किया है। इस दौरान औराही पूरब वार्ड दो के गोपाल यादव और बारा मानिकपुर के आनंद कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते दबोचा गया है। पुलिस के अनुसार गंजभाग सिमरबनी वार्ड 7 के चानो शर्मा के घर से दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।
208 बोतल नेपाली देशी शराब सहित दो बाइक जब्त, तीन कारोबारी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | कुर्साकांटा
पुलिस ने मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान 70 बोतल नेपाली देशी शराब व एक बाइक को जब्त किया है। साथ ही दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कपरफोड़ा वार्ड 9 के निकट नेपाल तरफ से आ रहे बाइक सवार को रुकने के लिए कहा गया। लेकिन पुलिस वाहन को देखते ही बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद खदेड़कर गिरफ्तार किया गया। बताया कि बाइक की सीट पर बंधा बोरा से 70 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जब्त बिना नम्बर की टीवीएस स्पोर्ट बाइक सहित गिरफ्तार बरदाहा थाना क्षेत्र के कौआकोह वार्ड 4 निवासी अमर कुमार राम पिता रतीचंद राम व पंकज राम पिता कैलू राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं कुआड़ी ओपी पुलिस ने मंगलवार की संध्या पहुंसी चौक वार्ड 8 के निकट नेपाल तरफ से आ रहे बाइक सवार को वाहन जांच के लिए रोका। इस दौरान सीट पर बंधे बोरी से 138 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। ओपी अध्यक्ष लालमोहर सिंह ने बताया कि नेपाली नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक 04पो–07ई 16 को जब्त करते हुए कारोबारी लक्षमणियां महादेवकोल मोरंग नेपाल निवासी अवधेश कुमार सिंह पिता धर्मदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।
जब्त शराब के साथ ओपी पुलिस।