अगलगी में एक ही परिवार के चार घर जलकर राख
नरपतगंज के गौड़राहा विशनपुर की घटना
बंद घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति खाक
फारबिसगंज | प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अड़राहा पंचायत के वार्ड 8 गंजभाग पार्वती टोला में बुधवार की रात करीब 12 बजे कामेश्वर यादव के घर में अचानक आग लग जाने से सबकुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे घर को जलने से बचा लिया गया। पीड़ित कामेश्वर यादव ने बताया कि वह जब सो रहे थे, उसी वक्त उनके घर में अचानक आग लग गई। आग को देखकर उसने हल्ला मचाया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि जिस समय घर में आग लगी, उसमें ताला बंद था। घटना में लगभग एक लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर एक नामजद समेत अज्ञात पर घर मे आग लगाने का आरोप लगाया गया है। वहीं घटना की सूचना पर सामाजिक संगठन पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव, जिलाध्यक्ष लालू कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, कुनाल कुमार यादव, वार्ड सदस्य बीरबल यादव आदि ने प्रशासन से अविलंब राहत मुहैया कराने की मांग की है।
अगलगी में स्वाहा घर।
अगलगी में जले घर को देखते पीड़ित परिवार।
नरपतगंज | प्रखंड क्षेत्र के गौड़राहा विशनपुर पंचायत के बरियारपुर गांव वार्ड 3 में बुधवार की देर रात लखन ऋषिदेव के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें घर में रखी हजाराें की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। रात के करीब एक बजे बरामदे में रखी मशीन, गैस चूल्हा जलने के दौरान तेज आवाज हुई तो लोगों की नींद टूटी। जब तब लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, लखन ऋषिदेव के पुत्र और दो दमाद का घर भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद सामाजिक संगठन पीपुल्स पाॅवर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव, जिलाध्यक्ष लालू कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, मंजेश कुमार यादव, विकास बिपलव, मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार यादव, सरपंच पंकज यादव, अनिल भगत, मनीष कुमार यादव, रमण कुमार यादव, इंद्र बहरदार, मुन्नी देवी, राजमनी देवी, सिकेस ॠषिदेव, कौशल्या देवी आदि ने पीड़ित परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।