पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी रंजिश में मारपीट, चार जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलासी | मंगलवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी जहांगीर आलम ने सभी का उपचार करने के बाद बताया कि जख्मी की हालत खतरे से बाहर है। डरने की कोई बात नहीं है। वहीं जख्मियों में बालूगंज निवासी सोनाय लाल साह, पलासी के एजाज, धनगामा के गोपाल कुमार मांझी व रामचंद्र दास शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...