पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीएमसीसी क्लब 120 तो एसआर ब्लू की 83 रन से जीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुभाष स्टेडियम में मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी।

अररिया | कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रेणु महोत्सव 2020 के उपलक्ष्य में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार काे दाे मैच खेले गए। शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में पहला मैच जीएमसीसी क्रिकेट क्लब अररिया व डीसीसी क्लब कुर्साकांटा के बीच खेला गया।

जीएमसीसी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी डीसीसी की टीम अपने सभी विकेट खोकर मात्र 54 रन बना पायी। इस तरह जीएमसीसी ने 120 रन से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच एसआर ब्लू अररिया व एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर ब्लू ने 119 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंबीशन क्रिकेट की टीम तास के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम मात्र 36 रन बना कर पवेलियन लौट गई। खेल में अंपायर की भूमिका अनामी शंकर व तनवीर आलम निभाई। वहीं स्कोरिंग मो. काशिफ व अरमान ने किया। शनिवार को दो मैच केएमसीसी अररिया व शिवपुरी क्रिकेट क्लब तथा जीएमसीसी अररिया व एसआर ब्लू अररिया के बीच होगा।
खबरें और भी हैं...