पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठाकुरबाड़ी मंदिर के सेवक गोपेंद्र मंडल का निधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के ठाकुरबाड़ी मंदिर के सेवक पंडित जी के रूप में प्रसिद्ध गोपेंद्र मंडल का निधन गुरुवार अहले सुबह हार्ट अटैक से हो गया। उनके निधन की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और अंतिम दर्शन के लिए वार्ड 23 स्थित आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार परमान नदी किनारे किया गया। काली बाजार वार्ड 23 के मुनचुन मंडल व ललित मंडल के पिता गोपेंद्र मंडल रोजाना की तरह गुरुवार सुबह मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने बड़े पुत्र मुनचुन के आवास पर गए। उन्होंने थोड़ी तकलीफ होने की शिकायत की। पुत्र व अन्य लोगों ने इलाज शुरू कराया। लेकिन इस क्रम में उनका निधन हो गया। गोपेंद्र पूर्व नगर पार्षद शीतल मंडल के निकटवर्ती रिश्तेदार थे। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, नगर पार्षद सुमित कुमार सुमन, पूर्व नगर पार्षद अनुराधा देवी, शीतल मंडल, गौतम मुखर्जी, रिंकू जायसवाल, पिंकू जायसवाल, बलराम भगत, प्रदीप तिवारी, विमल अग्रवाल, पंडित कृष्णकांत तिवारी, चानो राय, अजय साह गुंजा, मनोज साह आदि ने शोक जताया है।

खबरें और भी हैं...