24 तक पंचायत भवन में बनेगा गोल्डन कार्ड
शनिवार से सभी 14 पंचायतों के पंचायत भवन में आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 हजार परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। बीडीओ शिवेश सिंह ने बताया कि अब तक लगभग पांच हजार परिवार का गोल्डन कार्ड बन गया है। सभी पंचायत भवन में संबंधित कार्यपालक सहायक द्वारा गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए लाभुकों को पीएचएच कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर देना होगा। बताया कि गोल्डन कार्ड 14 से 24 मार्च तक बनाया जाएगा। जिन लाभुकों ने अब तक कार्ड नहीं बनाया है, वे इस दौरान अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। योजना के तहत हर हाउस होल्ड परिवार के लिए एक साल में पांच लाख रुपए तक नि :शुल्क इलाज कराने का प्रावधान है। बीडीओ ने बताया कि कार्ड बनाने को लेकर सभी 14 पंचायतों के कार्यपालक सहायकों आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।