पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Gori Teri Chundari Ba Lal Lal Re Listening To The Colors Of Holi Farbisganj

गोरी तेरी चुंदरी बा लाल लाल रे... सुनकर होली के रंग में रंग गए फारबिसगंजवासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

द्विजदेनी परिसर कला मंच पर आयोजित रविवार को होली महोत्सव में भोजपुरी गायकों ने जमकर जलवा बिखेरा। लोकगीतों पर रात भर श्रोता झूमते रहे। भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पांडेय, अदिति सिंह, सकल बलमुआ, पंकज मतवाला समेत अन्य कलाकारों ने अपने-अपने गीतों से समां बांध दिया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना व उद्योग विभाग मंत्री बीमा भारती ने किया। मौके पर युवा नेता राजा रमण भास्कर उर्फ रंटू मंडल व संयोजक मनु मानव मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि होली आपसी भाईचारे के त्योहार है। जो लोग एक-दूसरे को लड़ाने का काम करते हैं, उनको अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। फारबिसगंज बोकाई मंडल, आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की धरती है। उन्होंने होली सौहार्द्रपूर्ण मनाने की अपील की। युवा नेता राजा रमण भास्कर ने कहा युवाओं को संघर्ष करना होगा। सीएम नीतीश कुमार भी युवाओं को लेकर चलने का काम किए हैं। युवाओं को देश के मुख्यधारा से जोड़ना होगा। इसके बाद शुरू हुआ भोजपुरी गीतों का दौर तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। स्टार गायक रितेश पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की। दर्शकों की मांग पर एलबम के गीतों को भी सुनाया। गीत ‘जा ए चंदा ले आव खबरियां..’ रंग बरसे, होली के खेल रघुवीरापर हर कोई झूम उठा। अपने एलबम के हिट गानों पर खूब तालियां बटोरी। निशा पांडेय ने तो अपने डांस से सबका मन मोह लिया। गोपाल राय के गीत पर निशा का डांस देख दर्शक बेकाबू हो गए, जिसके सफल आयोजन व शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मौके पर सीओ सीआई के अलावे मनोज जायसवाल, कपिल अंसारी, प्रमोद पांडिया, बेलाल अली, भरत कुमार आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री बीमा भारती व अन्य।

श्रोताओं को अपने गीतों से झुमाते गायक रितेश पांडे व अदिति सिंह।
खबरें और भी हैं...