- Hindi News
- National
- Narpatganj News Half A Dozen Families Burnt To Ashes In Fire Loss Of Millions
अगलगी में आधा दर्जन परिवारों के घर जल कर राख, लाखों का नुकसान
प्रखंड क्षेत्र के रामघाट पंचायत के वार्ड 1 झरकहा गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से आधा दर्जन परिवार का दर्जनों घर जलकर राख हो गया। इस घटना में अनाज, वस्त्र, नगद, जेवरात, दो मोटरसाइकिल, आधा दर्जन साइकिल सहित लगभग 25 लाख संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने चापाकल एवं पंपसेट की मदद से आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग बेकाबू होते देख प्रशासन को जानकारी दी गई। जिसके बाद नरपतगंज थाना एवं फारबिसगंज से दो अग्निशामक दस्ता ने पहुंच कर घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर रामघाट पंचायत के वार्ड 1 निवासी धनय यादव पिता झुनाय यादव के घर से अचानक आग लगने के कारण रविंद्र यादव पिता पन्ना लाल यादव, अमरेंद्र यादव पिता पन्ना लाल यादव, विपिन कुमार यादव पिता कैलू यादव, भूपेंद्र यादव पिता उपेंद्र यादव, उपेंद्र यादव पिता कैलू यादव के दर्जन भर घर देखते ही देखते राख में तब्दील हो गए। जबकि धनय यादव सहित दो व्यक्ति झुलसने से घायल हो गए। जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद अंचलाधिकारी निशांत कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मंडल, राजेंद्र यादव पूर्व प्रमुख उदय यादव, शंकर सिंह, प्रदीप यादव आदि ने स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को उचित सहायता का भरोसा दिलाया।