- Hindi News
- National
- Forbesganj News Hare Rama Will Echo 72 Hours In The Mess Hare Krishna Melodies
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गड़हा में 72 घंटे गूंजेंगे हरे राम... हरे कृष्ण के धुन
आयोजन समिति के अध्यक्ष बोले-15 वर्ष से हो रहा है आयोजन
कुशमाहा पंचायत के गड़हा गांव में शुक्रवार को तीन दिवसीय अष्टयाम कीर्तन सह प्रवचन शुरू हुआ। अष्टयाम कीर्तन में नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कीर्तन से पूर्व पंडाल में स्थापित भगवान श्रीराम-सीता की प्रतिमा की पूजा की गई। अष्टयाम शुरू होने के बाद हरे राम... हरे कृष्ण के उच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पुनीत मंडल ने बताया कि अष्टयाम का आयोजन 15 वर्षों से किया जा रहा है। इसमें नेपाल से भी रामधुन गाने वाले भजन मंडली भाग लेते हैं। लगातार 72 घंटे तक हरे राम, हरे कृष्ण का धुन अनवरत चलता रहेगा। रविवार को अष्टयाम का समापन होगा। अष्टयाम को सफल बनाने में कमेटी के सचिव प्रदीप मंडल, रितेश पंडित, गोपाल पंडित, गणेश मंडल, जितेंद्र, सुबोध, मुन्ना, राजेश, कुमोद, अजय, रमेश, विनोद, रघुनन्दन, अजित, अशोक, अमित, कृपानंद, संजय, पिंटू, सुशील, छोटू, निर्भय केशरी, शंकर सुमन सहित समस्त ग्रामीण दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
अष्टयाम में संकीर्तन करते कलाकार।