शांति व उल्लास के माहौल में मनाई होली
जोगबनी | क्षेत्र में लोगों ने अबीर-गुलाल लगा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व होलिका दहन को लेकर अग्रसेन भवन परिसर में मारवाड़ी समाज द्वारा विधिवत प्रदीप गोयल व उनकी प|ी द्वारा पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। इसके बाद सभी जोगबनी स्थित निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर में जाकर बरसाने की होली का आनंद उठाया। इधर, पूर्व विधायक जाकिर अनवर के आवास पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। वही होली की संध्या जोगबनी व्यापार संघ के बैनर तले आयोजित समारोह में व्यवसायी भीम राय, मंटू भगत, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, अनवर राज, खुर्शीद खान, मिथिलेश राय, गोविंद सिंहानिया, राजनंदन यादव आदि शामिल हुए।