पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होली का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलकाहा | रंग-गुलाल का त्योहार होली मंगलवार को सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ। उमंग व उत्साह का त्योहार होली नरपतगंज के फुलकाहा थाना, घूरना थाना, बसमतिया ओपी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खासकर बच्चों व नौजवानों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। होली को लेकर सुबह से ही बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं जश्न में डूबे रहे। हर कोई एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुबारक बाद दे रहे थे। वहीं छोटे बच्चे अपने मित्रों के साथ पिचकारी भर कर खूब रंगों का मजा लिया। बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सभी टोली बनाकर होली खेलते नजर आए। नौजवानों की टोली द्वारा जोगीरा गाकर होली के उमंग को दुगुना किया गया। इधर, पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त कर रखा था।
खबरें और भी हैं...