होलिका दहन आज, शुभ मुहूर्त शाम 6:22 से रात 8:49 तक
होलिका दहन होते ही होली शुरू हो जाएगी। सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा के बाद होलिका दहन होगा। इस बार इसका शुभ समय शाम 6:22 से रात 8:49 मिनट तक रहेगा। 10 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी। होली का शुभ मुहूर्त भद्रा पुंछ सुबह 9: 50 मिनट से 10:51 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा भद्रा मुख: सुबह 10: 51 मिनट से 12:32 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों देश में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। ऐसी स्थिति में ज्यादा भीड़भाड़ से बचे और साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें। साथ ही जिन लोगों को सर्दी व खांसी की शिकायत है वैसे लोगों से बात एक मीटर की दूरी से ही करें और अपने नाम व मुंह को मास्क से ढकें।
होली पर स्किन और हेयर केयर के लिए 8 टिप्स और घरेलू नुस्खे
1. ज्यादातर सन स्क्रीन में मॉइश्चराइजर होते हैं। अगर, आपकी स्किन शुष्क है, तो पहले सनस्क्रीन लगाएं, फिर कुछ समय के बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
2. होली खेलने से पहले बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों को गुलाल से पहुंचने वाले सूखेपन से सुरक्षा मिलेगी।
3. होली खुले में खेली जाती है। ऐसे में सूर्य की गर्मी से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपचार कर होली को बिना टेंशन के माना सकते हैं।
4. होली खेलने से 20 मिनट पहले त्वचा पर 20 एसपीएफ सनस्क्रीन लगाएं।
5. अगर स्किन एलर्जिक है, तो आप 20 एसपीएफ से ज्यादा वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
6. आजकल बाजार में सनस्क्रीन के साथ हेयर क्रीम आसानी से मिलते हैं। थोड़ा सा हेयर क्रीम लेकर अपनी दोनों हथेलियों पर फैला लें और बालों की हल्की-हल्की मालिश करें। इसके अलावा आप नारियल तेल की मालिश भी कर सकते है।
त्योहार के दौरान कोरोना वायरस को लेकर रहें सतर्क, बरतें सावधानी
होली खेलने के दौरान अपनी त्वचा का रखें विशेष ख्याल
इस त्योहार में पिचकारी, गुब्बारों, डाई व गुलाल में प्रयोग किए जाने वाले रंग क्या होली में त्वचा व बालों के लिए सुरक्षित नहीं रहते है। डॉ.राजेंद्र कुमार ने बताया कि होली में इस्तेमाल किए जाने वाला सूखे गुलाल और गीले रंगों को प्राकृतिक उत्पादों से नहीं बनाया जाता है। इन सभी रंगों में माईका, लेड जैसे कैमिकल पाए जाते हैं, जिससे स्किन में न केवल जलन पैदा होती है, बल्कि सिर में भी ये रंग जमा हो जाते हैं।