- Hindi News
- National
- Forbesganj News Honored In Presence Of Lalit Governor Who Made 1000 Short Films In 9 Years
9 साल में 1000 शार्ट फिल्म बनाने वाले ललित राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित
फारबिसगंज | साल 2008 में नए व्यवसाय के सिलसिले में फारबिसगंज से कोलकाता जाकर बसे ललित सरावगी को कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनकड़ की उपस्थिति में सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध संस्था मारवाड़ी पावर की ओर से दिया गया है। उन्होंने नौ साल में एक हजार शॉर्ट फिल्म बनाया है।
ललित सरावगी ने बताया कि उन्होंने “वाह ज़िन्दगी” के नाम से एक फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस की स्थापना कोलकाता में अगस्त 2011 में की और मार्च 2020 तक 1 हज़ार शार्ट फ़िल्म का निर्माण किया। 50 साल की उम्र में श्री सरावगी ने नए काम की तलाश में कोलकाता की ओर रुख किया था। श्री सरावगी ने बताया कि उनकी शार्ट फिल्म्स टीवी, यूट्यूब, व्हाट्सएप पर प्रसारित होती है।