पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News If Not Now The Third Stage Of Corona Will Be Frightening

अब नहीं संभले तो भयावह होगा कोरोना का तीसरा स्टेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला वेक्टर नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर एएनएम की बैठक हुई। इसमें रोगियों की पहचान, लक्षण व बचाव के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि हमें तत्पर होकर इस वायरस को भगाने के लिए लगना है। क्योंकि, भारत में कोरोना वायरस अब दूसरे स्टेज में पहुंच गया है। इसे रोकने के लिए हमलोग दिन-रात होकर नहीं लगें तो एक माह के बाद यह महामारी बड़ा रूप धारण कर लेगी। डॉक्टर ने कहा कि इस वायरस के फैलने के तीन स्टेज हैं। पहला मामला आता है, उसके बाद यह किसी पहले क्लस्टर में पहुंचता है और फिर पहले कम्यूनिटी में फैलता है। दिल्ली में अभी सभी वायरस का सोर्स विदेश यात्रा है। यानी कि अभी वायरस फैलने के पहले स्टेज पर है, इसलिए यहां पर इसे रोका जा सकता है। डॉ. अजय सिंह ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस को अगले स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए एक महीने का समय है। इस बीच पर्याप्त उपाय कर के इसे स्टेज-3 में पहुंचने से रोका जा सकता है। उन्होंने एएनएम को अलर्ट रहने को कहा और कहा कि कर्मियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर प्रबंधक नाजिश नियाज, मीनाक्षी मधुवती, प्रमिला कुमारी, संजुला कुमारी, पिंकी कुमारी, पार्वती कुमारी, सुनीता कुमारी, इला रानी, प्रतिमा कुमारी, सुलोचना देवी, अनिता कुमारी आदि मौजूद थीं।

ये है कोरोना वायरस का स्टेज

1.पहला स्टेज-संक्रमित जगहों से वायरस फैलन

2.दूसरा स्टेज- स्थानीय लोगों में फैलना

3. तीसरा स्टेज- बड़े पैमाने पर यह समुदायों, मोहल्लों में फैलना

4. चौथा स्टेज: बीमारी महामारी में बदल जाना।
खबरें और भी हैं...