- Hindi News
- National
- Forbesganj News Inter Student Molesting Inter Student Assaulted For Explaining
इंटर की छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, समझाने पर की मारपीट
अबीर खेलकर सहेली के साथ लौट रही थी घर
फारबिसगंज | इंटर की छात्रा के साथ मनचलों द्वारा छेड़खानी एवं फब्तियां कसने के साथ ही मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित छात्रा ने फारबिसगंज थाना में चार मनचलों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि होली की संध्या अपनी सहेली के साथ अन्य सहेली के यहां से अबीर खेलकर वापस घर लौट रही थी। भागकोहलिया स्थित शिवमंदिर के समीप मंगलवार की संध्या करीब साढ़े पांच बजे आरोपी युवक छेड़खानी करने लगे। पीड़िता ने समझाने की कोशिश की तो युवकों ने गाली देते हुए बाल पकड़ कर बेरहमी से मारपीट की। सहेली ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुन कर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद युवक शांत हुए। हालांकि जाते-जाते वह जान से मारने की धमकी देते गए। पीड़िता ने मामले में नुनूवा मंडल, शेखर मंडल पिता शंकर मंडल, अरविंद कुमार मंडल सहित भागकोहलिया वार्ड 17 के करीब एक दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।