- Hindi News
- National
- Forbesganj News Invitation Will Be Sent To Sanatan Dharma Lovers For The Procession
शोभायात्रा को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों को भेजा जाएगा आमंत्रण
फारबिसगंज में आगामी 29 मार्च को निकलने वाला भव्य रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शोभा यात्रा को लेकर शुक्रवार को पटेल चौक स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में अायाेजन समिति कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रामनवमी रथ यात्रा को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जुलूस की भव्यता सहित अन्य विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वही रथ यात्रा की रूपरेखा तैयार करने को लेकर रविवार आगामी 15 मार्च को दिन के 2 बजे पटेल चौक मंदिर बजरंग दल के कार्यालय में अगली बैठक निर्धारित की गई। बैठक में बताया गया कि शोभा यात्रा में सभी सनातन समाज एवं सभी राम भक्तों को आमंत्रित किया जाएगा। जिसको लेकर सभी को आगामी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। बैठक में प्रताप नारायण मंडल, रजत रंजन, राजू साह, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, आदित्य भगत, सनी भगत, सोनू पासवान, बिटटू साह, सोनू शर्मा, विकास श्रीवास्तव, आलोक यादव, ललित यादव, नंदन ठाकुर, ललन राय, अभय यादव, रामकुमार, बादल बजरंगी, अंशु कन्नौजिया, राजेश साह, विक्रम राय, विशाल देव, राकेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।