- Hindi News
- National
- Araria News It Is A Matter Of Pride For Us To Honor The President Who Was Awarded The Sp Dm
राष्ट्रपति से सम्मानित एसपी को सम्मान देना हमारेे लिए गर्व की बात: डीएम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न तरह के कार्यक्रम हुए। रविवार को पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम कर 50 पुलिसकर्मियों को कांड के खुलासा से लेकर विधि-व्यवस्था में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम की शुरुआत डीएम प्रशांत कुमार ने एसपी धुरत सायिली को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
डीएम ने कहा के ऐसी तेजतर्रार एसपी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना यह जिले के साथ बिहार के लिए भी गर्व की बात है। जिन्होंने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह सम्मान पाया। हमलोग इनका सम्मान देकर अपने आप में सम्मानित महसूस कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि उन सभी महिलाओं को शुभकामना देता हूं जो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर काम कर रहीं हैं। सदर एसडीओ रोजी कुमारी को भी अतिथियों के ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 25 महिला पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। कई जगह पर अपराधियों से भी लोहा लिया है।
तरापंथ महिला मंडल ने एसपी और एसडीओ काे किया सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय महिला के दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने एसपी धुरत शायली व एसडीओ को शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। महिला मंडल के अध्यक्ष ज्योति बोथरा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। तेज तर्रार एसपी ने महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। महिलाओं के उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। सम्मान करने के लिए दौरा महिला मंडल के मंत्री माला छाजेड़, सुरभी दुग्गड़, पूजा जैन, कविता बोथरा आदि शामिल थे।
महिलाकर्मियों को सम्मानित कर गर्व महसूस हो रहा
एसपी ने बताया कि इन महिला कर्मियों को सम्मानित कर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि यह अपने क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। जिन्हें यह सम्मान नहीं मिला है वह इससे प्रेरणा लेंगे के काम करने वाले हमेशा सम्मान के हकदार होते हैं। 25 पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। नगर थाना, सिमराहा, पलासी, महलगांव, जोकीहाट, बैरगाछी, भरगामा, जोगबनी, फुलकाहा, फारबिसगंज, बौंसी व रानीगंज के थानाध्यक्षों को बेहतर विधि व्यवस्था के संधारन व समय पर कांड का खुलासा करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन सदर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सिंह ने बखूबी निभाया। एसपी ने सदर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सिंह व फारबिसगंज एसडीपीओ मनोज कुमार को भी सम्मानित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने महिला एसपी व एसडीओ को किया सम्मानित, एसपी ने 25 पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित
सम्मानित महिला पुलिस जवान के साथ एसपी, डीएम व पदाधिकारी।