पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मसूरी में मनोराइट ऑफ द स्कूल से नवाजे गए जोगबनी के रचित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोगबनी के नामचीन समाजसेवी रहे स्व. घासी राम तापाड़िया के पौत्र रचित को मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जाॅर्जेस स्कूल ने सर्वोच्च सम्मान मनोराइट ऑफ द स्कूल से नवाजा है। इसके अलावा उन्हें एक्सीलेंस इन डिबेटिंग, एकेडमिक एक्सीलेंस, एक्सीलेंस इन इंग्लिश सहित अन्य सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि रचित इस स्कूल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रचित ने इस स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। उनके इस उपलब्धि से जोगबनी सहित माहेश्वरी समाज में हर्ष व्याप्त है। माहेश्वरी समाज के बिहार झारखंड मीडिया प्रभारी राजकुमार लड्डा ने बताया कि हाल में ही डाॅ सुशील तापाड़िया के पुत्र रचित के बड़े भाई अनुज तापाड़िया ने भी इसी शिक्षण संस्थान से चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रवेश परीक्षा नीट में राष्ट्रीय स्तर पर 72वां तथा एम्स की परीक्षा में 32वां स्थान प्राप्त किया था। वही समाजसेवी व प्रबुद्धजनों ने जोगबनी का मान बढाने के लिए रचित को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सम्मान पत्र के साथ रचित व उसके अभिभावक।
खबरें और भी हैं...