- Hindi News
- National
- Narpatganj News Kalash Yatra Flag Hoisting For Manas Prachar Session Yagya
मानस प्रचार अधिवेशन यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, ध्वजारोहण भी
पोसदाहा गांव में होने वाले मानस प्रचार यज्ञ को लेकर शनिवार को यज्ञ स्थल से 101 महिलाएं कलश लेकर गेरवा नदी पहुंची। नदी से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया। मालूम हो कि पोसदाहा में 11 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ अखिल भारतीय भ्रमण शील मानस प्रचार मंडल केंद्र बाबा सिंघेश्वर संयुक्त नेपाल क्षत्रिय यज्ञ अधिवेशन होगा। जबकि 11 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू होगा। जो 12 से 20 अप्रैल तक चलेगा।
इसमें दूर-दराज के महंत भाग लेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम नरेश दास ने बताया कि अखिल भारतीय भ्रमणशील यज्ञ अधिवेशन किया गया है। आयोजन को लेकर कलश यात्रा के साथ पूजा पाठ के बाद ध्वजारोहण किया गया। जिसकी सफलता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर अध्यक्ष राम नरेश दास के अलावा मोहनदास, भूपदेव दास, रामदेव दास, लल्लन यादव, सुनील सिंह, हेमेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।