- Hindi News
- National
- Forbesganj News Kanchan Pandey Of Dholbajja To Be Honored With Mahadevi Varma Award In Allahabad
ढोलबज्जा की कंचन पांडेय इलाहाबाद में महादेवी वर्मा सम्मान से होंगी सम्मानित
फारबिसगंज | ढोलबज्जा निवासी कंचन पांडेय को साहित्य सेवा के लिए महादेवी वर्मा से सम्मानित होंगी। प्रयागराज में कवयित्री कंचन को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए महादेवी वर्मा के जन्मदिन पर 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में महादेवी वर्मा सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रयागराज की संस्था गुफ्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने इस आशय की जानकारी कवयित्री कंचन पांडेय को पत्र के माध्यम से दी है। गौरतलब है कि श्रीमती पांडेय काफी समय से काव्य लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके अलावे साहित्य की दोनों विधाओं में लेखन के माध्यम से साहित्य सेवा कर रही हैं। श्रीमती पांडेय ने 21 लघु कथाओं के साझा संग्रह के साथ ही दो काव्य संग्रह की समीक्षा और एक काव्य संग्रह का संपादन किया है। वह इससे पूर्व प्रतिभाशाली रचनाकार सम्मान, हिंदी सागर सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, कथा गौरव सम्मान, वूमन आवाज के लिए कथा गौरव सम्मान, बज्मे हिंद के लिए भाषा सहौदरी सम्मान और कथा दीप सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। महादेवी वर्मा सम्मान के लिए उनके चयन पर कृष्णानंद ठाकुर, राहुल ठाकुर, मोनिका ठाकुर, सुनील पांडेय, खुशी कुमारी, डाॅ. कौशल, रवीश रमन, राजनारायण प्रसाद, पिकु ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मनोज पांडेय, रंजीत राय, मंटू सिंह ने उन्हें बधाई दी है।