रेणु की कृतियों को जाना, काव्य पाठ भी किया
पंडित रामदेनी तिवारी “द्विजदेनी क्लब’ के तत्वावधान में हुआ सम्मान समारोह
पंडित रामदेनी तिवारी “द्विजदेनी क्लब’ के तत्वावधान में पीडब्ल्यूडी परिसर में महान आंचलिक कथा-शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की जन्मशती पर काव्य पाठ, गीत, गजल कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव “शशि’ बाल साहित्यकार उपाध्यक्ष सह प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, केदारनाथ कर्ण, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर, विनोद कुमार तिवारी, एमएस आलम, परितोष कुमार, मनीष कुमार, सुनील दास और छात्र-छात्राओं ने रेणु’ की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। साहित्यकारों ने उनकी जीवनी और कृतियों पर प्रकाश डाला और गीत, गजल और काव्य भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मध्य विद्यालय घीवहा के शिक्षा सेवक संस्कृति कर्मी लोक गायक उमेश कुमार सरदार को द्विजदेनी स्मृति कला सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इसके पार्श्व गायक मरहुम मो. रफी और महेन्द्र कपूर के गाए कई मधुर-दर्द भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। उन्हें धार्मिक ग्रंथ एवं साहित्यिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुरेश कंठ, दिलीप समदर्शी, हसमत सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल बच्चे व साहित्यकार।