लखीसराय ने कोलकाता को सात विकेट से हराया
इंडो-नेपाल क्रिकेट का हुआ आठवां लीग मैच
जोगबनी हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित इंडो नेपाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवां लीग मैच रविवार को लखीसराय एकादश बनाम कोलकाता एकादश के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। जिसमें खालिद ने 20 रन और गौतम ने 20 रनों का योगदान दिया। लखीसराय टीम के जयंत और रौशन ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लखीसराय की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। लखीसराय की ओर से सूरज ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। जबकि रमीज ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। सूरज के बल्लेबाजी और क्षेत्र रक्षण के लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के निर्णायक दिलीप झा और ओमप्रकाश जायसवाल थे। स्कोरर की भूमिका में विक्की और बीसीए के मैच आब्जर्वर पीके बसु और कमेंट्री में अमित झा ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट के आयोजक फिरोज खान ने बताया कि अब अगला मैच आगामी 12 मार्च को खेला जाएगा।