पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बायो डीजल पेट्रोल पंप के लिए किया भूमि पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के खबासपुर में अररिया-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर खवासपुर के निकट केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बायो डीजल एनएक्स 100 पेट्रोल पंप खोलने कि स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों मे खुशी व्याप्त है। गुरुवार को कंपनी के अधिकृत डीलर गुरम्ही निवासी आयुष कुमार सिंह ने ओम साईं फ्यूल सेंटर खोलने के लिए विधिवत पूजा पाठ व भूमि पूजन किया। मौके पर कंपनी के कर्मियों ने बताया कि जीरो प्रतिशत प्रदूषण वाले इस इंधन का मूल्य कम और माइलेज अधिक है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। मौके पर पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा, पूर्व पंसस गीता देवी, सत्यदेव सिंह, नारायण सिंह, मंटू भगत, रोशन भगत, गुड्डू, राजेश, गौतम, नवीन, गोलू, अक्षय, कन्हैया, सोनू, इंदर भगत, सुरेंद्र भगत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...