पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नरपतगंज के एसआई मामले नहीं निपटाने पर लाइन हाजिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईजी बिनोद कुमार ने शनिवार को फारबिसगंज आदर्श थाना में विभिन्न थानों और ओपी के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। फारबिसगंज एसडीपीओ मनोज कुमार के अलावा सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। कांडों के रिव्यू में आईजी ने नरपतगंज थाने के एसआई उमेश कुमार को महत्वपूर्ण कांडों के निष्पादन में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया। आईजी ने बताया कि नरपतगंज थाने में हत्या, डकैती, लूट कांडों का समय पर निष्पादन नहीं किए जाने के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के निष्पादन समेत फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को मार्गदर्शन किया।

थाने में लंबित कांडों की समीक्षा करते आईजी व पुलिस पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...