पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raniganj News Manish Nominated As Jacp District General Secretary And Nitish As Vice President

मनीष जेएसीपी के जिला महासचिव और नीतीश उपाध्यक्ष हुए मनोनीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रानीगंज | रविवार को जन अधिकार छात्र परिषद की बैठक संगठन के जिला सचिव रमाकांत यादव और युवा शक्ति के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रिंस विक्टर यादव के अध्यक्षता में हुई। इसमें मनीष यादव को जाप छात्र के जिला महासचिव, नीतीश निराला को जाप छात्र के रानीगंज प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल को रानीगंज प्रखंड महासचिव सुमित यादव को अररिया प्रखंड उपाध्यक्ष और चंदन यादव को अररिया प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने जन अधिकार छात्र परिषद की सदस्यता ली। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रिंस विक्टर यादव ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में जन अधिकार छात्र परिषद की जीत होगी। मौके पर मौजूद नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष तोहिद आलम, सुशील राही, सूरज यादव, नितेश निराला, राहुल कोस्टर, आशीष मनीष ,मनीष यादव, गुलशन यादव, मोनू यादव, विक्टर यादव, नवनीत बाबुल, गांगुली यादव, चंदन यादव, राजीव पोद्दार, अखरुज्जमा आलम, चंद्रशेखर कुमार, जशिम खान आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...