पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jogbani News Medical Student Falls In Nepal39s Tomar River While Taking Selfie Missing

सेल्फी लेने के दौरान नेपाल के तोमर नदी में गिरा मेडिकल छात्र, लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेपाल के नोवेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा पूर्णिया निवासी 25 वर्षीय विनीत

सेल्फी लेने के दौरान नेपाल के तोमर नदी ने गिरकर पूर्णिया का रहने वाला मेडिकल छात्र लापता हो गया। 25 वर्षीय छात्र विनीत शर्मा नेपाल के विराटनगर स्थित नोवेल मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्षीय का छात्र है। छात्र शनिवार को मेडिकल कॉलेज में छुट्टी होने पर धनकुटा घूमने गया था। जहां मूलघाट स्थित तमोर नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान में नदी में गिरकर लापता हो गया है। एमबीबीएस के तीसरे पार्ट का छात्र था। विनीत पूर्णिया निवासी व स्टेट बैंक के मैनेजर सुमन शर्मा का बेटा है। घटना शनिवार की पुष्टि मूलघाट पुलिस चौकी ने की है। नोवेल मेडिकल कॉलेज के प्रशासन शाखा के प्रशासकीय अधिकृत दीपेश राई ने बताया कि नदी में लापता हुए छात्र नोबेल मेडिकल कॉलेज का ही एमबीबीएस छात्र है। तीसरे वर्ष की परीक्षा कुछ समय पूर्व समाप्त के बाद व घूमने के लिए गया था।

दो युवतियों को कुवैत भेज रहे मानव तस्कर को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

जोगबनी | नेपाल पुलिस ने शनिवार को एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मानव तस्कर की पहचान विराटनगर के दीपक कुर्मी के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसंधान में खुलासा हुआ कि सिन्धुपाल चौक के अर्जुन तामांग ने काठमांडू से 5 दिन पूर्व दो युवतियों को विराटनगर भेजा था। विराटनगर के एजेंट राजू प्रसाद रिजाल ने दोनों लड़कियों को मानव तस्कर दीपक कुर्मी के हवाले किया था। जिसे जोगबनी के रास्ते कुवैत भेजने की तैयारी थी। दोनों को जोगबनी तक ले जाने के क्रम मंें रानी पुलिस ने मानव तस्कर काे दबोच लिया। पुलिस कार्यालय रानी के इंस्पेक्टर दीपक थापा के अनुसार तस्कर दोनों लड़कियों को भारतीय क्षेत्र में ले जाने के लिए कार भाड़ा करने में लगा था। संदेह पर उससे पूछताछ की तो तस्करी का मामला उजागर हुआ।

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

पलासी | दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुई
सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में मालद्वार गांव के योगेंद्र और बरहट गांव की अनवरी शामिल हैं। परिजनों द्वारा घायलों का इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार किया गया। इस बाबत डॉ.जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

गोताखोर की मदद से खोजबीन है जारी

तोमर नदी इलाके में भारी वर्षा होने के कारण छात्र के खोजबीन में थोड़ा अवरोध हुआ था। धनकुटा एसपी सुदर्शन थापा ने बताया की खुद की देखरेख में शनिवार से ही गोताखोर को लगाया गया है। लापता युवक को खोजा रहा है। खबर लिखे जाने तक उक्त छात्र नहीं मिल पाया था। वहीं इस मामले पर भारतीय दूतावास काठमांडू ने संज्ञान लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से बात की है।

लापता मेडिकल छात्र विनीत कुमार शर्मा।

खबरें और भी हैं...