विधायक ने किया तीन सड़क का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क व ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव ने रविवार को थाना क्षेत्र के तीन अलग- अलग स्थानों पर सड़क का शिलान्यास किया। हांसा पंचायत में रानीगंज-अररिया एनएच 327ई से यादव टोला जाने वाली सड़क मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्माण किया जाएगा।
2.100 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में 1 करोड़ 80 लाख 33 हजार 250 रुपए की लागत आएगी। वहीं भोड़हा पंचायत के ठेकपुरा गांव में कालीकांत मिश्रा के घर से केदारनाथ झा के घर तक डेढ़ किलोमीटर सड़क ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत बनाई जाएगी। इसमें 1 करोड़ 8 लाख 48 हजार रुपए खर्च होंगे। जबकि बगुलाहा पंचायत में प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला से तीर्थानंद यादव के घर तक 1 करोड़ 33 लाख 6 हजार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान विधायक श्री ऋषिदेव ने कहा कि ग्रामीणों की उम्मीद के अनुरूप अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। वर्षों से कीचड़ व धुल में आवागमन करने वाले क्षेत्र के लोगों को अब मुक्ति दिलाने की समुचित पहल हो रही है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू मंडल, हांसा मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, मनी सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय झा, शशि मिश्र आदि मौजूद थे।