पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया | होली के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्‍पताल अररिया में भर्ती कराया गया। इसमें दो बाइक सवार को गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर जाने के क्रम में बाइक सवार लक्ष्मीपुर निवासी रोहित कुमार व पंकज कुमार एक मैजिक वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य हादसे में रानीगंज के रूपेश कुमार, अमित कुमार, अररिया आरएस के प्रकाश मंडल, चंद्रदेई के सुनील कुमार व बैरगाछी के संजय कुमार घायल हो गए।
खबरें और भी हैं...