पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे की समस्याओं को लोस में उठाने पर सांसद का जताया आभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे कंयूटर्स फोरम के सदस्य बिनोद सरावगी ने अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रति लोकसभा में इस क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर उठाए गए प्रश्नों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

मुख्य रूप से जोगबनी से आनंद विहार के लिए चलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस को जोगबनी से पूर्व की भांति इसके संपूर्ण रेक को चलाए जाने, जिसमें प्रथम वातानुकूलित का एक डिब्बा एवं भोजन यान का एक डिब्बा जोड़ने, कोलकाता के लिए चलने वाली त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाए जाने तथा देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के लिए जोगबनी से एक त्रिसाप्ताहिक ट्रेन की मांग काफी सराहनीय है। सरावगी ने कहा कि इसके साथ ही साथ अररिया -सुपौल और अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन निर्माण में त्वरित गति लाने तथा इसके लिए आवश्यक फंड मुहैया कराने की रेल मंत्री से सांसद द्वारा की गई मांग भी प्रशंसनीय है।

खबरें और भी हैं...