पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुजीब बने सिगोसा के जिला संरक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया | गर्ल्स आइडियल एकेडमी अररिया के प्रांगण में गुरुवार को स्कूल्स ऑफ आइडियल ग्रुप के चेयरमैन मो. अलामख्तुर मुजीब की अध्यक्षता में स्कूल्स ऑफ आइडियल ग्रुप ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में सिगोसा संगठन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एमएएम मुजीब को संरक्षक, आफताब फिरोज को संयोजक, रागिब रईस को अध्यक्ष, अरसलान मोहसिन, मो. अमन, एहतदा आलम व डॉ आदिल इश्तियाक को उपाध्यक्ष, राहिल अजीज को प्रधान सचिव, नातीक मुजीबी, रागिब हुसैन, सलसबिल अफरोज, मुबस्सिर आलम को संयुक्त सचिव, मो मुकशीत अली को कोषाध्यक्ष व बख्तियार अहमद को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल्स ऑफ आइडियल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मो अलामख्तुर मुजीब ने कहा कि आप सभी पास आउट छात्र बधाई के पात्र हैं। स्कूल से दूर रहने के बावजूद आप सभी हमेशा स्कूल से जुड़े रहते हैं। कहा कि आशा है कि सिगोसा संगठन आपको हमेशा एकजूट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर सिगोसा के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...