- Hindi News
- National
- Araria News Nanad Consumed Poison After A Dispute With Her Sister In Law
भाभी से विवाद होने पर ननद ने खाया जहर
पलासी की रहने वाली रानी कुमारी का उसकी भाभी से किसी बात को लेकर घरेलू विवाद
हाे गया। जिसके कारण रानी ने गुरुवार घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। जब युवती को उल्टी और बेहोशी आने लगी तो आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। जिसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक के मुताबिक इलाज से युवती की स्थिति में सुधार जारी हैं।
वही रानीगंज के मिर्जापुर निवासी मो. रसूल के पुत्र मो. आजम ने भी विषपान कर जान देने का
प्रयास किया। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।