पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेपाल की डाफें ने कटिहार को 31 रनों से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान जोगबनी हाई स्कूल ग्राउंड में चल रहे इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का 10 वां लीग मैच शुक्रवार को डाफें नेपाल व कटिहार एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। जिसमें विधान ने 44, सोनू ने 41 और फिरदौस ने 23 रनों का योगदान दिया। वही कटिहार की ओर से आदित्य सिंह और बद्री ने 4-4 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी कटिहार की पूरी टीम 110 रनों पर पवेलियन लौट गई। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कटिहार की टीम 31 रनों से मैच हार गई। कटिहार की ओर से अभिषेक आदित्य ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। नेपाल की ओर से फिरदौस ने 4 तथा हजरत और विवेक ने 2-2 विकेट हासिल किया। जहां शानदार खेल के लिए फिरदौस को मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें आयोजन समिति के सचिव फिरोज खान ने पुरस्कृत किया। इस मैच के निर्णायक दिलीप झा और ओमप्रकाश जायसवाल थे। स्कोरर की भूमिका में विक्की और बीसीए द्वारा नियुक्त मैच ऑब्जर्वर पीके बसु ने निभाई। कमेंट्री में अमित झा और मदन ने अपना योगदान दिया। आयोजन समिति सचिव फिरोज खान ने बताया कि अगला मैच कल सीनियर वाईआरसीसी और बनारस के बीच खेला जाएगा।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजन कमेटी के पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...