आब कौना हौते एकर बाल बच्चा कैय गुजर बसर हाे बाबू...
एक साथ शुक्रवार को गांव से निकले दो जनाजे को देख पूरे गांव में चीत्कार मच गया। साथ ही हर आंखें नम थीं, चहुंओर बस यही कह रहा था कि आब कौना हौते एकर बाल बच्चा कैय गुजर बसर हाे बाबू...। दरअसल गुरुवार को अररिया प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के अमगाछी गांव से इलाज के लिए पांच व्यक्ति टेंपू से पूर्णिया जा रहा था। इसी क्रम में फोरलेन मटियारी के पास आॅटो की खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे आॅटो पर सवार अररिया प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड 15 अंतर्गत अामगाछी गांव निवासी दामोदर सिंह के बेटे दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव सीताराम शर्मा की प|ी मनकिया देवी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हाे गई। गंभीर रूप से घायल अमगाछी निवासी राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मीपुर पंचायत के जागीर परबत्ता निवासी ललिता देवी, तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड एक अंतर्गत काचमह निवासी विजय यादव का इलाज जारी है। घटना से तरौना भोजपुर पंचायत के लोग सदमे में हैं। मृतकों के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। इधर, मुखिया हर्षवर्धन नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उप मुखिया मुकेश मंडल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विक्की सिंह, अनिल सिंह समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों उचित मुआवजा समेत मुख्यमंत्री अनुग्रह योजना के तहत लाभ देने की मांग की है।