- Hindi News
- National
- Araria News Old Man Dies In Road Accident Wife And Children Narrowly Survived
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत पत्नी व बच्चे बाल-बाल बचे
अररिया | अररिया-जीरोमाईल मार्ग पर सीमांचल होटल के समीप शुक्रवार दो ऑटो की टक्कर में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 55 वर्षीय रतन मंडल को परिजन ने कुछ लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक दियारी पंचायत के मजगामा वार्ड तीन का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी अनुसार रतन मंडल पोते को डॉक्टर से दिखाकर प|ी के साथ ऑटो से घर जा रहा था। इसी दौरान जीरोमाइल से पहले पीछे से एक ऑटो ने ठोकर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया और उसके नीचे रतन दब गया।इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह से घायल रतन को अन्य वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी प|ी व पौत्र बाल-बाल
बच गए।
इस घटना की सूचना नगर थाना को दे दी गई है। देर शाम तक पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी तैयारी चल रही थी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त एक ऑटो को स्थानीय लोगों ने नगर थाना को सौंप दिया है। जबकि दूसरा घटनास्थल पर लगा हुआ है।