पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Only 30 Masks Available Instead Of 100 In Subdivision Hospital Workers Upset

अनुमंडल अस्पताल में 100 की जगह मात्र 30 मास्क उपलब्ध, कर्मी परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विश्व के कई देशों में इसके मरीज मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) ने भी इसे अंतर्राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

बावजूद फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारी केवल कागजों पर सिमटी हुई है। अस्पताल में काम कर रहे कई कर्मी भी बिना मास्क पहने ही ड्यूटी कर रहे हैं। वही अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि 100 मास्क की जगह मात्र 30 मास्क उपलब्ध कराया गया है। जिसके कारण कर्मियों को परेशानी हो रही है। इधर, डॉ लूसी साह ने बताया कि फारबिसगंज में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की अफवाह के बाद से निजी बचाव साधनों की किल्लत हो गई है। वही अस्पताल में आने वाले मरीजों ने बताया कि किल्लत के कारण इनके कीमत में 16 गुना तक की वृद्धि हो गई है। जिसमें मास्क, दस्ताने आदि शामिल हैं। सर्जिकल मास्क की कीमत 6 से 16 गुना और एन-95 मास्क की कीमत तीन गुना बढ़ी है। जिसके कारण कालाबाजारी का धंधा भी शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...