पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Open Coaching Institutes And Private Schools To Keep Order Action Not Even On One

आदेश को ताक पर रख खुले कोचिंग संस्थान और प्राइवेट स्कूल, कार्रवाई एक पर भी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जवाहर नवोदय विद्यालय में भी चलीं कक्षाएं

अररिया आरएस | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के अपर मुख्य सचिवों ने सभी स्कूल और काॅलेज को बंद करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सरकार के निर्देश के बाद भी अररिया आरएस स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को छात्र व छात्राओं का वर्ग संचालन किया गया। जबकि सरकार द्वारा जारी आदेश के साफ-साफ लिखा गया है 31 मार्च तक सभी विद्यालय संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि निर्देश के बाद विद्यालय के बच्चों को घर भेजने की भी तैयारी हाेने की बात कही जा रही। लेकिन शनिवार को पढ़ाई के लिए कई वर्ग संचालित हुए।

कुर्साकांटा में स्कूल और कोचिंग रहे बंद

कुर्साकांटा | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर डीएम के जारी निर्देश का प्रखंड के सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों में शनिवार को असर दिखा। सरकारी स्कूल पूर्व से ही बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के विभिन्न मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से बंद हैं। हालांकि नियमित शिक्षक वाले 38 विद्यालय हड़ताल के दौरान भी खुले रहे, जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर बंद कर दिया गया। निजी शिक्षण संस्थान जिसमें मदर केयर पब्लिक स्कूल कुर्साकांटा, आरडी पब्लिक स्कूल कुआड़ी, हिमालयन पब्लिक स्कूल कुर्साकांटा, शिव उर्मिला पब्लिक स्कूल कमलदाहा समेत निजी कोचिंग सेंटर को भी शनिवार से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया।

अररिया कोचिंग संस्थान में शनिवार को पढ़ाई करते विद्यार्थी।

अररिया | कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार के अपर मुख्य सचिव ने 14 से 31 मार्च तक सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल, कोचिंग संस्थानों को बंद रखने की निर्देश दिया है। लेकिन, सरकार के अपर सचिव के निर्देश को ताक पर रखकर अररिया शहर के ओम नगर स्थित अररिया कोचिंग सेंटर, शिवपुरी के विद्या निकेतन, ज्ञान एकेडमी स्कूल, महावीर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर सहित अधिकांश प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संस्थान शनिवार को बच्चों को पठन-पाठन के लिए बुलाया। अररिया जबकि शुक्रवार शाम को ही बिहार के सभी जिलों के साथ अररिया के डीएम को भी पत्र जारी कर सभी स्कूल, कॉलेज सिनेमाघर आदि को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। इधर, प्राइवेट स्कूल संचालक, कोचिंग संस्थानों के संचालक ने बताया कि शनिवार के बाद संस्थान को बंद किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...