पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Order To Close Colleges Coaching And Hostels Including Private And Government Schools

प्राइवेट व सरकारी स्कूल सहित कॉलेज, कोचिंग व होस्टल भी बंद करने का आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है। राज्य सरकार का आदेश मिलने के बाद अररिया में भी इस महीने होने वाले कई बड़े कार्यक्रमों को स्थगित किया जा रहा है। इसके तहत रेणु महोत्सव से लेकर इंडो-नेपाल अधिकारियों की बैठक को भी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी 20, 21 और 22 मार्च को होने वाले तीन दिवसीय रेणु महोत्सव और बिहार दिवस कार्यक्रम को प्रशासन ने कैंसिल करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से ही बिहार दिवस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र अगले आदेश तक बंद रहेंगे। केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चे और महिलाओं को मिलने वाले भोजन व टीएचआर की राशि बच्चे के अभिभावक के खाते में भेजी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने शॉपिंग मॉल को बंद करने संबंधी निर्णय बाद में लेने की बात कही है।इधर, 16 मार्च को जैव विविधता पार्क में निर्धारित इंडो-नेपाल अधिकारियों की बैठक को भी टाल दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को घर भेजने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी सिनेमाघर को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। सरकार से आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन के स्तर से संबंधित विभाग को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल और कॉलेजों के अलावा हॉस्टल को भी 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...